आगरा। थाना पिनाहट क्षेत्र के मोहल्ला ताल की पार में सोमवार सुबह छत पर टहल रहा 20 वर्षीय अभिषेक नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पिनाहट ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा है।
परिजनों के अनुसार, अभिषेक पुत्र सुरेश चंद्र सुबह अपने घर की छत पर टहल रहा था। छत पर लगा लोहे का जाल कथित तौर पर खुला था। इसी दौरान उसका ध्यान जाल की ओर नहीं गया और वह उससे नीचे गिर गया।
परिजनों का कहना है कि गिरने से अभिषेक के सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार के लोग उसे सीएचसी पिनाहट लेकर पहुंचे।