आगरा में ऑटो चालकों की बैठक | संयुक्त समाजवादी दल ने उठाए BT BMS ऐप के मुद्दे

Agra

आगरा: ऑटो-टिर्री चालकों की समस्याओं को लेकर गरजे संयुक्त समाजवादी दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष

Jul 4, 2026
2 Likes
4
undefined minute read
Speak Loud
 0
14px16px18px20px22px24px
Save
Likes

आगरा के बिजलीघर टेम्पो स्टैंड पर संयुक्त समाजवादी दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ऑटो एवं टिर्री चालकों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। बैठक में चालकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और प्रशासनिक स्तर पर आ रही परेशानियों से राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया, जिन पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि ऑटो एवं टिर्री चालक मेहनतकश वर्ग का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और उनकी समस्याओं का समाधान कराना संगठन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि चालक वर्ग शहर की परिवहन व्यवस्था की रीढ़ है और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन हर स्तर पर संघर्ष करेगा। उन्होंने चालकों को आश्वस्त किया कि उनकी सभी मांगों को संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा तथा समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

बैठक के दौरान BT BMS ऐप के माध्यम से ऑटो चालकों को कथित रूप से परेशान किए जाने के मुद्दे पर भी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी माध्यम से चालकों का उत्पीड़न किया जा रहा है तो ऐसे मामलों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की मांग करने की बात कही।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यह भी घोषणा की कि शनिवार को शमसाबाद में ऑटो चालकों के साथ एक विशेष बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में चालकों की समस्याओं को विस्तार से सुना जाएगा और उनके समाधान के लिए आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। बैठक में जिलाध्यक्ष विष्णु उर्फ़ रोकी, जिला उपाध्यक्ष आकाश सिंह सहित बड़ी संख्या में ऑटो एवं टिर्री चालक तथा संयुक्त समाजवादी दल के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tag :
Agraआगरा न्यूजयूपी न्यूजआगरा अपडेटताजा खबर
Share :