आगरा में वाहन चोर गैंग का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार | NHP Bharat

Agra

आगरा में वाहन चोर गैंग का भंडाफोड़: 5 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में बाइक पार्ट्स बरामद

May 20, 2026
1 Likes
6
undefined minute read
Speak Loud
 0
14px16px18px20px22px24px
Save
Likes

NHP Bharat आगरा Published By: Shubham Chauhan 20 May 2026 06:00 PM IST

आगरा
में थाना एमएम गेट पुलिस, सर्विलांस टीम और एसओजी नगर जोन की संयुक्त कार्रवाई में दोपहिया वाहन चोरी करने वाले एक बड़े गैंग का पर्दाफाश किया गया है। पुलिस ने इस कार्रवाई में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की बाइक, नकदी और भारी मात्रा में वाहन पार्ट्स बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक चोरी की बाइक, ₹73,400 नकद, 7 इंजन, 7 हैंडल, 11 रिम-टायर, 7 साइलेंसर और मास्टर चाबी बरामद हुई है। आरोपियों द्वारा चोरी की गई बाइकों को काटकर उनके पार्ट्स अलग-अलग बेचे जाते थे।

पुलिस पूछताछ में मुख्य आरोपी शकीलुद्दीन और सलाउद्दीन उर्फ सलमान ने बताया कि वे चोरी की बाइक करीब ₹8 हजार रुपये में बेच देते थे। वहीं अन्य आरोपी परिक्षित उर्फ प्रकाश, पवन राठौर और बब्लू बाइक के पार्ट्स को कबाड़ बाजार में बेचते थे।

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी बाइक के इंजन नंबर घिसकर उनकी पहचान मिटा देते थे ताकि पुलिस वाहन को ट्रेस न कर सके। पुलिस ने आरोपियों को लेडी लायन हॉस्पिटल और इनर रिंग रोड क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों ने कई अन्य वाहन चोरी की घटनाओं में भी शामिल होने की बात कबूल की है। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है और अन्य चोरी के मामलों से इनके संबंध खंगाले जा रहे हैं।

आगरा पुलिस की इस कार्रवाई को वाहन चोरी की घटनाओं पर बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि चोरी के वाहन और उनके पार्ट्स किन-किन जिलों में सप्लाई किए जाते थे।

#Agra #AgraPolice #VehicleTheft #BikeThiefGang #BreakingNews #CrimeNews #UPNews #PoliceAction #BikeParts #VehicleRecovery #TrendingNews #HindiNews #NHPBharat #LatestNews #IndiaNews

Tag :
Agraआगरा न्यूजक्राइम न्यूज
Share :