पिनाहट में खेत विवाद पर हमला: मां-बेटा गंभीर घायल, FIR दर्ज

Agra

आगरा: खेत विवाद में दबंगों का परिवार पर हमला, महिला और बेटे को लाठी-डंडों व कुल्हाड़ी से किया घायल

Jul 16, 2026
0 Likes
1
undefined minute read
Speak Loud
 0
 1
 2
Property view
Property view 2
Property view 3
14px16px18px20px22px24px
Save
Likes

आगरा के पिनाहट थाना क्षेत्र के ग्राम अमरसिंह का पुरा में खेत के विवाद को लेकर एक परिवार पर कथित रूप से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पुरानी रंजिश और खेत विवाद के चलते कुछ लोगों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिसमें एक महिला और उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए।

पीड़ित सोनपाल पुत्र पप्पू जाटव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार (15 जुलाई) दोपहर करीब 1 बजे गांव के सौरभ पुत्र सत्यभान, राज और हरीसिंह पुत्रगण दीवान सिंह तथा रूबी देवी पत्नी वीरपाल कथित रूप से हथियारों के साथ उसके घर पहुंचे। आरोप है कि घर में घुसते ही आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर सोनपाल, उसके छोटे भाई इन्द्रजीत तथा उनकी मां भूरी देवी पर हमला कर दिया।

पीड़ित के अनुसार मारपीट में इन्द्रजीत और भूरी देवी को गंभीर चोटें आईं। शोर-शराबा होने पर आरोपी कथित रूप से जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घायल पक्ष ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

मामले में थाना प्रभारी वीरेश पाल गिरी ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर प्राप्त हो गई है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Tag :
जमीन विवाद
Sumit Sharma
Author
Sumit Sharma
Share :