आगरा: युवती से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, वीडियो वायरल होने के बाद दो आरोपी गिरफ्तार | इरादतनगर समाचार

Agra

आगरा: खेत में युवती से सामूहिक दुष्कर्म , वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल; पुलिस ने दो आरोपी किए गिरफ्तार : शमसाबाद ब्लाक के इरादतनगर थाना क्षेत्र क मामला

Jul 19, 2026
1 Likes
11
undefined minute read
Speak Loud
 0
14px16px18px20px22px24px
Save
Likes

Published By: Shubham Chauhan  Sun, 19 Jul 2026 08:22 PM
आगरा।
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के शमसाबाद ब्लॉक स्थित इरादतनगर थाना क्षेत्र से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। यहां करीब 18 वर्षीय युवती के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म किए जाने और घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पीड़िता से संपर्क किया, उसकी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, यह घटना लगभग एक महीने पुरानी बताई जा रही है। मामला उस समय सामने आया जब घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो की जानकारी मिलते ही इरादतनगर थाना पुलिस सक्रिय हुई और पीड़िता तक पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।

पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि गांव का एक युवक उसे बहाने से खेत में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इस दौरान उसके साथी ने पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड किया। बाद में इस वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया गया। शिकायत में गांव के रहने वाले दो युवकों पर आरोप लगाए गए हैं।

वायरल वीडियो में युवती रोती हुई और हाथ जोड़कर आरोपियों से उसे छोड़ देने की गुहार लगाती दिखाई दे रही है। वीडियो में कुछ युवक आपस में बातचीत करते हुए भी नजर आते हैं। पुलिस वीडियो में दिखाई दे रहे अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। NHP Bharat वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है।

डीसीपी ईस्ट अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि घटना करीब एक महीने पुरानी प्रतीत हो रही है। पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज करने के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया है। मामले में नामजद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा वायरल वीडियो और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

पुलिस का कहना है कि यदि जांच के दौरान किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके विरुद्ध भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की विवेचना जारी है।

(नोट: यौन अपराध से जुड़े मामलों में पीड़िता की पहचान गोपनीय रखना कानूनन अनिवार्य है। NHP Bharat पीड़िता की निजता का सम्मान करता है और उसकी पहचान उजागर नहीं करता।)

एवं युवा पीढ़ी से अपील करते हैं कि यूँ ही किसी के साथ भरोसा करके आप अपनी अस्मिता को न मिटाएँ, एक बेटी और बेटे से वही नहीं उसका पुरा परिवार और आने वाली पीढ़ी का भविष्य जुदा होता है।

Tag :
Agraआगरा न्यूजक्राइम न्यूजयूपी न्यूजपुलिस कार्रवाईआगरा अपडेटताजा खबरसामाजिक मामला
Share :