**स्वामी शान्तानन्द विद्यापीठ इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाई

Agra

आगरा: करकौली के स्वामी शान्तानन्द विद्यापीठ में मनाई गांधी-शास्त्री जयंती, विद्यार्थियों ने ली स्वच्छता की शपथ

Oct 5, 2026
1 Likes
5
undefined minute read
Speak Loud
 0
14px16px18px20px22px24px
Save
Likes

पिनाहट। क्षेत्र के करकौली स्थित स्वामी शान्तानन्द विद्यापीठ इंटर कॉलेज में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी में राजेंद्र कुमार तिवारी ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के संदेश पर प्रकाश डाला। उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री की सादगी और उच्च विचारों का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों को उनके जीवन से प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
उन्होंने कहा कि दोनों महापुरुषों के विचार युवा पीढ़ी को मार्गदर्शन देते हैं। विद्यार्थियों को उनके आदर्श अपनाकर समाज और देश के विकास में योगदान देना चाहिए।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधक श्री प्रकाश शर्मा सहित शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई। विद्यार्थियों को विद्यालय परिसर और अपने आसपास सफाई रखने का संदेश दिया गया।
इस दौरान रामशरण सिंह चौहान, जयवीर सिंह परिहार, राजेंद्र कुमार तिवारी, सुरेश सिंह परिहार, रामब्रज तिवारी, शिवनारायण वर्मा, अशोक कुमार कन्हुआ, अरविंद तोमर, घूरेलाल शर्मा, दिनेश कुमार शर्मा, रविन्द्र सिंह परिहार, सुनील सिंह परिहार, राजीव शर्मा, होतम् सिंह, नीरज कुमार दीक्षित, अंधार हुसैन, रामऔर गुर्जर, रामनरेश गुर्जर, गिराज शर्मा और मनोहर सिंह परिहार उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में पलक तिवारी, शिखा उपाध्याय, शालिनी पचौरी, लवी पचौरी, रूबीनाज, मुस्कान, लता, ज्योति, नीलम, लवली, लक्ष्मी, आस्था, लक्की और पूजा सहित अन्य प्रतिभागियों ने भी सहभागिता की।

Niraj Kumar Dixit
Author
Niraj Kumar Dixit
Share :