आगरा से फतेहाबाद जा रही यूपी रोडवेज बस में बुधवार दोपहर अचानक इंजन से धुआं उठने की घटना से यात्रियों में हड़कंप मच गया। यह घटना मियापुर गांव के पास उस समय हुई जब बस सवारियों को लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रही थी।
जैसे ही बस के इंजन से तेज धुआं निकलना शुरू हुआ, कुछ ही पलों में पूरी बस के भीतर काला धुआं भर गया, जिससे यात्रियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। चालक ने तुरंत बस को रोक दिया, लेकिन तब तक स्थिति काफी गंभीर हो चुकी थी।
स्थानीय ग्रामीणों, राहगीरों और सड़क किनारे मौजूद ठेल चालकों ने तत्परता दिखाते हुए बिना समय गंवाए बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालना शुरू किया। सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
घटना के बाद यात्रियों में दहशत का माहौल बना हुआ है। हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। इस पूरी घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
NHP Bharat इस घटना पर लगातार नजर बनाए हुए है और आगे की अपडेट जल्द उपलब्ध कराई जाएगी।