बसैया रायमल में आयोजित हुई भाजपा मंडल जैंगारा की मासिक बैठक,

Agra

आगरा: बसैया रायमल में भाजपा मंडल जैंगारा की मासिक बैठक, संगठन की मजबूती और आगामी अभियानों पर चर्चा

Oct 5, 2026
1 Likes
1
undefined minute read
Speak Loud
 0
14px16px18px20px22px24px
Save
Likes

आगरा: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मंडल जैंगारा की मासिक बैठक बसैया रायमल में सफलतापूर्वक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूती देने और आगामी अभियानों की रणनीति पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी घनश्याम लोधी उपस्थित रहे। उनके साथ मंडल प्रभारी अशोक चाहर और जिले के वरिष्ठ नेता शिवकुमार का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को प्राप्त हुआ। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अभिलाष चाहर ने की।

बैठक के दौरान संगठन द्वारा चलाए जाने वाले आगामी कार्यक्रमों एवं अभियानों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा इन्हें धरातल पर सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। नेताओं ने एकजुट होकर संगठन के कार्यों को गति देने का आह्वान किया।

इस अवसर पर जिला महामंत्री सत्यदेव दुबे, यश गोयल, जितेंद्र चाहर, घनश्याम शर्मा, अजय वर्मा, निखिल चाहर और सनी लवानिया सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक के समापन पर मंडल नेतृत्व द्वारा सभी कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया गया।

Subham Chahar
Author
Subham Chahar
Share :