उत्तर प्रदेश की मतदाता सूची में फर्जीवाड़े के गंभीर आरोपों को लेकर समाजवादी पार्टी ने योगी सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ सीधा मोर्चा खोल दिया है। सपा ने 'लोकतंत्र बचाओ-वोट बचाओ' अभियान का शंखनाद करते हुए 4 अक्टूबर को बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तक विशाल मार्च निकालने का ऐलान किया है।
सपा नेताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को "भाजपा की कठपुतली" करार देते हुए उनसे तत्काल इस्तीफे की मांग की है। पार्टी का आरोप है कि प्रदेश की प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 5,000 फर्जी वोट बनाए गए हैं और MLC चुनावों की वोटर लिस्ट में भी जमकर धांधली हुई है। मतदाता सूची से जायज मतदाताओं के नाम छांटने और फर्जी नाम जोड़ने को लेकर सपा कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है। 4 अक्टूबर के इस प्रदर्शन के जरिए समाजवादी पार्टी निष्पक्ष चुनाव प्रणाली की रक्षा के लिए आर-पार की लड़ाई का संदेश देने जा रही है