कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, गोदाम से 190 कट्टे यूरिया बरामद

Hapur

कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, गोदाम से 190 कट्टे यूरिया बरामद, कालाबाजारी पर कसा शिकंजा

Oct 2, 2026
0 Likes
1
undefined minute read
Speak Loud
 0
14px16px18px20px22px24px
Save
Likes

किसानों को खाद की किल्लत से बचाने और कालाबजारी पर लगाम लगाने के लिए कृषि विभाग ने सख्त रुख अपना लिया है। थाना हाफिजपुर क्षेत्र में कृषि विभाग की टीम ने छापेमारी कर यूरिया की एक बड़ी खेप पकड़ी है। एक गोदाम से लगभग 190 कट्टे अवैध यूरिया बरामद किए गए हैं ​कृषि विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना हाफिजपुर इलाके के एक गोदाम में यूरिया खाद का अवैध भंडारण कर उसे महंगे दामों में बेचने और कालाबाजारी करने का खेल चल रहा है। सूचना मिलते ही अधिकारियों ने तुरंत रणनीति बनाई और संबंधित ठिकाने पर औचक छापेमारी की।

​छापेमारी के दौरान गोदाम में भारी मात्रा में यूरिया का स्टॉक पाया गया। जब गोदाम संचालक से खाद के भंडारण, लाइसेंस और खरीद-बिक्री से जुड़े दस्तावेज मांगे गए, तो वह कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद टीम ने गोदाम से करीब 190 कट्टे यूरिया जब्त कर लिए ​कृषि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि किसानों के हक का यूरिया दबाकर कालाबाजारी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इस मामले में आरोपी गोदाम संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है और हाफिजपुर थाने में मामला दर्ज कराने की प्रक्रिया जारी है। विभाग ने चेतावनी दी है कि जिले में खाद की कालाबाजारी या अवैध भंडारण करने वालों के खिलाफ आगे भी इस प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

manish kumar
Author
manish kumar
Share :