पिनाहट में 'पागल' सियार का खौफ: घर में पढ़ाई कर रही 10 साल क

Agra

पिनाहट में 'पागल' सियार का खौफ: घर में पढ़ाई कर रही 10 साल की छात्रा को काटा, एक दर्जन से ज्यादा लोगों पर किया हमला

Oct 2, 2026
0 Likes
8
undefined minute read
Speak Loud
 0
14px16px18px20px22px24px
Save
Likes

पिनाहट में 'पागल' सियार का खौफ: घर में पढ़ाई कर रही 10 साल की छात्रा को काटा, एक दर्जन से ज्यादा लोगों पर किया हमला

​आगरा/पिनाहट (संवाददाता)। पिनाहट थाना क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में सियार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला गांव क्योरी बीच का पूरा से सामने आया है, जहां रात के समय घर के अंदर पढ़ाई कर रही एक 10 वर्षीय छात्रा को सियार ने हमला कर काट लिया। घटना के बाद से ही ग्रामीणों में भारी दहशत का माहौल है।

​पढ़ाई करते समय अचानक घुसा सियार

​जानकारी के मुताबिक, रात के समय 10 वर्षीय छात्रा शिवानी अपने घर के अंदर बरामदे में बैठकर पढ़ाई कर रही थी। इसी दौरान एक सियार अचानक घर के अंदर दाखिल हो गया। जब तक शिवानी कुछ समझ पाती, सियार ने झपटकर उसके पैर में काट लिया।

​शिवानी के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर कमरे से उसकी मौसी आरती बाहर निकलीं। मौसी को आते देख सियार वहां से भाग खड़ा हुआ।

​भगाने के बाद भी घर के आसपास मंडराता रहा

​छात्रा की मां ममता ने बताया कि सियार को भगा दिया गया था, लेकिन वह काफी देर तक घर के आसपास ही घूमता रहा। बाद में जब गांव के लोग शोर सुनकर इकट्ठे हुए, तब सियार पास ही बाजरे के खेतों में जाकर छिप गया।

​एक दर्जन लोगों को बनाया निशाना, सियार के पागल होने की आशंका

​शिवानी की मां ममता और स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि सियार संभवतः पागल हो चुका है। उसने अब तक गांव और आसपास के क्षेत्रों के करीब एक दर्जन से अधिक लोगों को काटकर घायल कर दिया है। सियार के इस आतंक से उमरैठा, क्योरी बीच का पूरा, उपरीपुरा और नीचे का पूरा गांवों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

​वन विभाग से पकड़वाने की मांग, रेंजर ने दिया आश्वासन

​ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम से पागल सियार को जल्द से जल्द पकड़वाने की गुहार लगाई है।

​मामले में बाह रेंजर कुलदीप सहाय पंकज ने बताया, "हमें घटना की सूचना प्राप्त हुई है। जानकारी मिली है कि सियार शाम होते ही लोगों को निशाना बना रहा है। जल्द ही सियार को रेस्क्यू करने के लिए टीम तैनात की जाएगी। इस संबंध में उच्च अधिकारियों से भी वार्ता कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।"

Sumit Sharma
Author
Sumit Sharma
Share :