हरिद्वार जीरो जोन में यूपी नंबर की कार घुसी, श्रद्धालुओं को टक्कर; भीड़ ने युवकों की पिटाई

Haridwar

हरिद्वार जीरो जोन में यूपी नंबर की कार से मची अफरा-तफरी, श्रद्धालुओं को टक्कर मारने पर भीड़ ने युवकों की कर दी पिटाई

Jul 26, 2026
0 Likes
0
undefined minute read
Speak Loud
 0
14px16px18px20px22px24px
Save
Likes

हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार में शनिवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब उत्तर प्रदेश नंबर की एक कार प्रतिबंधित जीरो जोन में प्रवेश कर गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की चपेट में आने से कई श्रद्धालुओं को चोटें आईं, जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों का गुस्सा भड़क उठा।

बताया जा रहा है कि कार में सवार सभी युवक नशे की हालत में थे। घटना के बाद आक्रोशित भीड़ ने कार को घेर लिया और युवकों को वाहन से बाहर निकालकर उनकी पिटाई कर दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद युवकों को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर अपनी हिरासत में लिया। घायल श्रद्धालुओं को प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया।

पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। युवकों की मेडिकल जांच कराई जा रही है तथा यह पता लगाया जा रहा है कि उन्होंने शराब या अन्य नशीले पदार्थ का सेवन किया था या नहीं।

पुलिस का कहना है कि घटना से संबंधित सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Tag :
haridwar
Share :