हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव की मतगणना जारी है। प्राप्त रुझान के अनुसार, छठे राउंड की गिनती पूरी होने पर अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी आर्यन बेलवाल अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 648 वोट आगे हैं। यह अंतिम परिणाम नहीं है।
आर्यन बेलवाल के अलावा अध्यक्ष पद की दौड़ में एबीवीपी के धीरज बिष्ट और एनएसयूआई के मेहुल साह भी हैं।
कॉलेज में 29 सितंबर को छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान और मतगणना निर्धारित थी। सभी राउंड पूरे होने तथा चुनाव समिति की आधिकारिक घोषणा के बाद ही विजेता की पुष्टि होगी।