नैनीताल। फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद मुख्य अभिनेता शोभिनव सत्या (अभिनव सत्या) सोमवार, 5 अक्टूबर को अपनी पूरी टीम के साथ नैनीताल स्थित प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा नीब करौरी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
कैंची धाम पहुंचने के बाद अभिनेता और उनकी टीम ने मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने श्रद्धापूर्वक हनुमान चालीसा का पाठ भी किया।
टीम के साथ लिया बाबा नीब करौरी का आशीर्वाद
फिल्म की सफलता के बाद अभिनेता का कैंची धाम पहुंचना खास रहा। अभिनव सत्या ने अपनी टीम के सदस्यों के साथ मंदिर परिसर में दर्शन किए और बाबा नीब करौरी का आशीर्वाद लिया।
कैंची धाम बाबा नीब करौरी से जुड़ा प्रसिद्ध आध्यात्मिक स्थल है और देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए पहुंचते हैं।
फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता के बीच मुख्य अभिनेता और उनकी टीम की कैंची धाम यात्रा ने प्रशंसकों का भी ध्यान आकर्षित किया है।