विद्यार्थियों को संतुलित आहार, सुरक्षित भोजन एवं खाद्य पदार्

Jalore

विद्यार्थियों को संतुलित आहार, सुरक्षित भोजन एवं खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता के प्रति किया जागरूक

Oct 6, 2026
0 Likes
0
undefined minute read
Speak Loud
 0
14px16px18px20px22px24px
Save
Likes

सही खान-पान, स्वस्थ राजस्थान’ अभियान के तहत जवड़िया स्कूल में कार्यक्रम, मिलावटी खाद्य पदार्थों से बचने के तरीके बताए

पाली। सीएमएचओ डॉ. विकास मारवाल के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने ‘सही खान-पान, स्वस्थ राजस्थान’ अभियान के तहत सोमवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जवड़िया में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान विद्यार्थियों को सुरक्षित, स्वच्छ और पौष्टिक भोजन के महत्व के साथ मिलावटी खाद्य पदार्थों से बचने की जानकारी दी गई।

डिप्टी सीएमएचओ डॉ. वेदान्त गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप सिंह यादव और पवन शर्मा ने विद्यार्थियों को संतुलित आहार और स्वस्थ खान-पान की आदतों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

पैकेट बंद सामान खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने विद्यार्थियों को बताया कि पैकेज्ड खाद्य पदार्थ खरीदते समय उस पर दिए गए फूड लेबल, निर्माण तिथि और समाप्ति तिथि सहित अन्य जरूरी जानकारी की जांच करनी चाहिए। खाद्य सामग्री की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर भी सावधानी बरतने की सलाह दी गई।

अधिकारियों ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए सही खान-पान की आदतें अपनाना और स्वच्छ एवं सुरक्षित भोजन का सेवन करना बेहद जरूरी है।

मिलावटी खाद्य पदार्थों से बचने की दी जानकारी

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों से होने वाले संभावित नुकसान के बारे में जागरूक किया गया। उन्हें खाद्य सामग्री की स्वच्छता एवं गुणवत्ता को लेकर सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया।

विद्यार्थियों से कहा गया कि वे स्वयं सुरक्षित और स्वस्थ खान-पान की आदतें अपनाने के साथ अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें।

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता करते हुए सुरक्षित भोजन, संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश लिया।

Shrawan Luked
Author
Shrawan Luked
Share :