पाली // गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को पाली में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। गांधी मूर्ति चौराहा स्थित गांधी जी की प्रतिमा एवं कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर नवनिर्वाचित महापौर नमिता बुबकिया ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों-कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।
महापौर ने स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ते हुए शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए सभी से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।
इसके पश्चात नगर निगम परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में उप जिला कलेक्टर डॉ. बजरंग सिंह अतिरिक्त जिला कलेक्टर सिलिंग नरेश बुनकर मुख्यकार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी महापौर नमिता बुबकिया उपमहापौर मेहबूब टी व जनप्रतिनिधियों सहित नगर निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों सहित अन्य उपस्थित रहे।