राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयन्ती के अवसर पर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित महात्मा गांधी स्मारक पर कार्यक्रम का आयोजन कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को याद किया गया।
कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित महात्मा गांधी की मूर्ति पर जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे एवं अन्य अतिथियों द्वारा माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राओं ने महात्मा गांधी की स्तुति में भजनों की प्रस्तुति दी, कार्यक्रम का संचालन नरपत आर्य ने किया।
इस अवसर पर जालोर उपखण्ड अधिकारी मनोज, नगर परिषद के सभापति बंशीलाल माली, जिला पुलिस उप अधीक्षक गौतम जैन, तहसीलदार जालोर अर्जुन सिंह चौहान, जिला शिक्षा अधिकारी भंवरलाल परमार, एसीबीईओ जबर सिंह देवड़ा सहित अधिकारी, कार्मिक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें।
छात्र-छात्राओं द्वारा निकाली गई जागरूकता रैली
इस अवसर पर राजकीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा गांधीजी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जागरूकता रैली निकाली गई। जिला शिक्षा अधिकारी भंवरलाल परमार ने नगर परिषद, जालोर से रैली का हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।