सचिव भाटी ने किया सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण

Jalore

सचिव भाटी ने किया सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण

Oct 2, 2026
1 Likes
1
undefined minute read
Speak Loud
 0
14px16px18px20px22px24px
Save
Likes

पाली // राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला न्यायाधीश विक्रम सिंह भाटी ने राजकीय बांगड़ चिकित्सालय, पाली में संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।


सचिव भाटी ने केंद्र पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, पीड़ित महिलाओं को प्रदान की जा रही सेवाओं तथा संधारित रिकॉर्ड का अवलोकन किया। उन्होंने केंद्र में उपस्थित कार्मिकों से संवाद कर महिला हिंसा से प्रभावित पीड़िताओं को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधा, कानूनी सहायता, परामर्श (काउंसलिंग) एवं अस्थायी आश्रय सहित विभिन्न सेवाओं की जानकारी ली।


उन्होंने प्रत्येक पीड़िता को त्वरित एवं संवेदनशील सहायता उपलब्ध कराने तथा उनकी गोपनीयता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। काउंसलिंग के दौरान पीड़ित महिलाओं को हरसंभव सहायता प्रदान करने तथा विधिक सहायता की आवश्यकता होने पर निःशुल्क विधिक सहायता के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को आवेदन प्रेषित करने के संबंध में भी निर्देशित किया।


निरीक्षण के दौरान वन स्टॉप सेंटर के विभिन्न रजिस्टरों एवं पत्रावलियों का अवलोकन किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। साथ ही गत माह के आंकड़े भी संकलित किए गए।

Shrawan Luked
Author
Shrawan Luked
Share :