कुचामनसिटी: सभापति महेश रामचंद्रका ने किया तवांग यात्रा परिपत्र का विमोचन

Dungarpur

सभापति महेश रामचन्द्रका ने किया तवांग तीर्थ यात्रा के परिपत्र का किया विमोचन

Sep 30, 2026
1 Likes
1
undefined minute read
Speak Loud
 0
14px16px18px20px22px24px
Save
Likes

कुचामनसिटी। डीडवाना कुचामन जिले में नवगठित 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' की जिला कार्यकारिणी ने नगर परिषद कुचामनसिटी के नवनिर्वाचित सभापति महेश रामचंद्रका से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मंच के पदाधिकारियों ने सभापति का अभिनंदन किया और नवंबर माह में प्रस्तावित 'तवांग यात्रा' के परिपत्र का विमोचन करवाया गया।

सभापति का किया सम्मान

कार्यक्रम का आयोजन नगर परिषद कार्यालय में किया गया। इस अवसर पर भारत तिब्बत सहयोग मंच के राष्ट्रीय महामंत्री राजेंद्र कामदार और राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्याम सुंदर मंत्री के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सभापति महेश रामचंद्रका का स्वागत किया। पदाधिकारियों ने सभापति को साफा, शाल, दुपट्टा और माला पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही, उन्हें गुलदस्ता, संस्था का साहित्य और राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भेंट किया गया।

तवांग यात्रा का परिपत्र विमोचन

इस शिष्टाचार भेंट के दौरान सभापति महेश रामचंद्रका ने मंच द्वारा आगामी नवंबर माह में प्रस्तावित तवांग तीर्थ यात्रा के परिपत्र का विधिवत विमोचन किया।

उपस्थिति

इस अवसर पर मंच के कई पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे, जिनमें शामिल हैं:

  • राजेंद्र कामदार, राष्ट्रीय महामंत्री
  • श्याम सुंदर मंत्री, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य
  • श्यामसुंदर सैनी, प्रांतीय सचिव
  • बाबूलाल मांघणिया, जिला अध्यक्ष
  • बरखा रानी, जिला महिला अध्यक्ष
  • मुरलीधर गोयल, महामंत्री
  • डॉ. प्रकाश चंद ट्रेलर, जिला मंत्री
  • परमानंद अग्रवाल, कोषाध्यक्ष
  • सत्य प्रकाश शर्मा, मीडिया प्रभारी
  • प्यारेलाल कुमावत, सदस्य

इसके अतिरिक्त ओम प्रकाश कामदार (घाटवा ट्रांसपोर्ट व्यवसायी), महावीर प्रसाद चौधरी (टीवीएस शोरूम कुचामन सिटी) और प्रदीप यादव (घाटवा मंडल अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी) भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

संगठन के कार्यों की जानकारी

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय महामंत्री राजेन्द्र कामदार ने संगठन की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ प्रचारक इन्द्रेश कुमार के मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है और वे मंच के उद्देश्यों व कार्यों से संबंधित जानकारी साझा कर रहे थे।

Harshit Goyal
Author
Harshit Goyal
Share :