निखिल नोगिया की जीत पर झूंठा में जोरदार स्वागत

Pali

निखिल नोगिया की जीत पर झूंठा में जोरदार स्वागत!

Oct 6, 2026
1 Likes
2
undefined minute read
Speak Loud
 0
14px16px18px20px22px24px
Save
Likes

निरंजन आर्य और नोरत कुमावत ने माला पहनाकर व साफा बांधकर किया अभिनंदन, बड़ी संख्या में जुटे युवा कार्यकर्ता

रायपुर मारवाड़। राजस्थान युवा कांग्रेस चुनाव में रायपुर से निखिल कुमार नोगिया ने जीत हासिल की है। चुनाव परिणाम के बाद झूंठा गांव पहुंचने पर समर्थकों और युवा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान माला पहनाकर और साफा बांधकर उनका अभिनंदन किया गया।

स्वागत कार्यक्रम में झूंठा गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता और समर्थक पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने निखिल नोगिया की जीत पर खुशी जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

निरंजन आर्य और नोरत कुमावत ने किया अभिनंदन

कार्यक्रम के दौरान निरंजन आर्य एवं सोजत अध्यक्ष नोरत कुमावत ने निखिल नोगिया को माला पहनाई और साफा बांधकर उनका स्वागत किया।

युवा कार्यकर्ताओं ने चुनाव में मिली जीत को लेकर उत्साह जताया और निखिल नोगिया से युवाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की उम्मीद जताई।

बड़ी संख्या में पहुंचे युवा और समर्थक

स्वागत कार्यक्रम में पंकज मेघवाल, दिनेश मेघवाल, जितेंद्र नोगिया, रमजान खान, मांगीलाल साटिया, राहुल, चेनाराम, पीयूष जोशी, ईश्वर चौहान, टपु चौहान, साबिर, नागेश्वर नोगिया और रवि सेवकानी सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान समर्थकों ने निखिल नोगिया को चुनावी सफलता के लिए बधाई देते हुए उनके आगामी राजनीतिक सफर के लिए शुभकामनाएं दीं।

Rajudas
Author
Rajudas
Share :