गांधीजी के सत्य एवं अहिंसा के सिद्धांतों को जीवन में आत्मसात

Jalore

जोधपुर: गांधी-शास्त्री जयंती पर सत्य-अहिंसा अपनाने का आह्वान, नशामुक्ति की शपथ

Oct 3, 2026
0 Likes
1
undefined minute read
Speak Loud
 0
14px16px18px20px22px24px
Save
Likes

जोधपुर में समाज कल्याण सप्ताह 2026 के अंतर्गत शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। जिला प्रशासन, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग और महात्मा गांधी विद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में संभागीय आयुक्त के.एल. स्वामी और जिला कलक्टर आलोक रंजन सहित अधिकारियों एवं गणमान्य लोगों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती, महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद नेत्रहीन विकास संस्थान के छात्र-छात्राओं ने महात्मा गांधी से जुड़े भजनों की भावपूर्ण प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों के माध्यम से गांधीजी के सत्य, अहिंसा, सद्भाव और मानवता के संदेश को याद किया गया।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. बजरंग लाल सारस्वत ने समाज कल्याण सप्ताह 2026 के दौरान आयोजित होने वाली गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सप्ताह के दौरान विभाग की विभिन्न कल्याणकारी गतिविधियों के माध्यम से वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के साथ सामाजिक जागरूकता बढ़ाने के प्रयास किए जाएंगे।

संभागीय आयुक्त के.एल. स्वामी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए महात्मा गांधी के विचारों और आदर्शों को केवल स्मरण करने के बजाय दैनिक जीवन एवं व्यवहार में अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए जीवन में उच्च आदर्श स्थापित करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों के साथ विद्यालय एवं छात्रावास के छात्र-छात्राओं को नशामुक्त भारत अभियान के तहत नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत के सामूहिक गायन के साथ हुआ। महात्मा गांधी विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार चारण ने उपस्थित अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के ओमपाल सिंह, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी जानकीदास चौहान, संस्थापन अधिकारी उत्तम शर्मा और निजी सहायक प्रथम दुष्यंत दवे सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं विद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।

Shrawan Luked
Author
Shrawan Luked
Share :