सायला में 60.57 करोड़ के 40 सड़क निर्माण कार्यों का शिलान्या

Jalore

जालोर: सायला में ₹60.57 करोड़ के 40 सड़क कार्यों का शिलान्यास, 99.12 किमी सड़कों का होगा निर्माण

Oct 1, 2026
1 Likes
1
undefined minute read
Speak Loud
 0
14px16px18px20px22px24px
Save
Likes

जालोर। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-IV के तहत सायला ब्लॉक में ग्रामीण सड़क नेटवर्क के विस्तार के लिए 60 करोड़ 57 लाख रुपये की लागत से होने वाले 40 सड़क निर्माण कार्यों का गुरुवार को शिलान्यास किया गया। पंचायत समिति सभागार में आयोजित कार्यक्रम में राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग और जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी ने भूमि पूजन किया। इन कार्यों के तहत कुल 99.12 किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण होगा।

ग्रामीण सड़क नेटवर्क मजबूत करने पर जोर

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि राज्य सरकार जालोर जिले में सड़क नेटवर्क को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क सुविधाओं के विस्तार से लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।

सांसद लुम्बाराम चौधरी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के प्रयासों से ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत प्रस्तावित निर्माण कार्य ग्रामीण संपर्क को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

जनप्रतिनिधि, अधिकारी और ग्रामीण रहे उपस्थित

इस अवसर पर सायला एसडीएम सूरजभान विश्नोई, नगर पालिका अध्यक्ष मोहनलाल मेघवाल, उपाध्यक्ष मांगीलाल फलामुथा, नैनमल लखारा, उत्तम चंद गर्ग और राव गणपत सिंह बगेड़िया सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Shrawan Luked
Author
Shrawan Luked
Share :