अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर ज़िलें के शतायु मतदाता

Jalore

अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर शतायु मतदाताओं का सम्मान, माला पहनाकर दिए शुभकामना पत्र

Oct 1, 2026
0 Likes
1
undefined minute read
Speak Loud
 0
14px16px18px20px22px24px
Save
Likes

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर जिले के 100 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के मतदाताओं को सम्मानित किया गया। जिला, उपखंड और ग्राम स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में शतायु मतदाताओं का माला पहनाकर अभिनंदन किया गया और उन्हें शुभकामना पत्र प्रदान किए गए।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र सिंह चांदावत ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर जिले के विभिन्न स्तरों पर सम्मान कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में शतायु मतदाताओं को सम्मानपूर्वक शुभकामनाएं दी गईं।

इस अवसर पर निर्वाचन से जुड़े कार्मिकों ने स्वीप गतिविधियों के माध्यम से मतदाता जागरूकता का संदेश भी दिया। कार्यक्रमों में वृद्धजन सम्मान के साथ मतदान के प्रति जागरूकता पर जोर दिया गया।

Tag :
jaipurrajasthan
Shrawan Luked
Author
Shrawan Luked
Share :