नरसिंहपुर। ग्राम नाकटुआ के नेशनल हाईवे स्थित चौराहे पर गुरुवार को एर्टिगा और स्कॉर्पियो कार के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एर्टिगा सड़क पर पलट गई, जबकि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में दोनों वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा है।
हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़
दोनों कारों की टक्कर के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। राहत की बात यह रही कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे में किसी व्यक्ति के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।
डायल 112 की टीम ने मौके पर संभाली स्थिति
दुर्घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 वाहन में तैनात संतोष शर्मा घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति को व्यवस्थित कराया। हादसे के बाद सड़क पर पलटी एर्टिगा और क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो के आसपास लोगों की भीड़ बनी रही।
फिलहाल टक्कर के कारण और दोनों वाहनों में सवार व्यक्तियों की संख्या के संबंध में जानकारी स्पष्ट नहीं है।
रिपोर्ट: विकास सियारिया | जिला नरसिंहपुर