Maharashtra के Parbhani जिले से बड़ी खबर सामने आई है।
परभणी के यशवाड़ी देवस्थान स्थित हनुमान मंदिर परिसर में बड़ा हादसा हो गया, जहां मंदिर के हॉल की छत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे के समय मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। अचानक छत गिरने से कई लोग मलबे के नीचे दब गए। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हादसे में 30 से 40 श्रद्धालु घायल हुए हैं।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए। बचावकर्मी तेजी से मलबा हटाकर फंसे लोगों को बाहर निकालने में जुटे हैं। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
शुरुआती रिपोर्ट्स में कुछ लोगों की मौत की आशंका भी जताई जा रही है, हालांकि प्रशासन की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है।
हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
https://www.facebook.com/share/r/14fmmybwfzT/