दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन पर सराय काले खां स्टेशन के पास एक बंदर के मेट्रो कोच में घुसने से यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बंदर कोच के अंदर इधर-उधर दौड़ता नजर आ रहा है, जिससे यात्री घबरा गए।
वीडियो में खासकर 1 मिनट 05 सेकंड के बाद का दृश्य काफी चौंकाने वाला है, जहां बंदर अचानक तेजी से हरकत करता दिखता है और यात्रियों में हलचल बढ़ जाती है। कई यात्रियों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि बंदर मेट्रो के अंदर कैसे पहुंचा। हालांकि घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। दिल्ली मेट्रो प्रशासन की ओर से अभी तक इस मामले पर आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
https://www.facebook.com/share/v/1DwM8kibda/