विष्णुपद धाम में निःशुल्क सेवा शिविर में पहुंचे विधानसभा अध्

Gaya

विष्णुपद धाम में निःशुल्क सेवा शिविर में पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, श्रद्धालुओं की सेवा की

Oct 6, 2026
0 Likes
1
undefined minute read
Speak Loud
 0
14px16px18px20px22px24px
Save
Likes

पिंडदान-तर्पण के लिए आए श्रद्धालुओं से जाना व्यवस्थाओं का हाल, बोले- गयाजी आने वाले तीर्थयात्रियों की सेवा करना सौभाग्य

गया। विश्वप्रसिद्ध पितृपक्ष मेला के अवसर पर विष्णुपद धाम में माता-पिता की पावन स्मृति में आयोजित निःशुल्क सेवा शिविर में बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार पहुंचे। उन्होंने पिंडदान एवं तर्पण के लिए गयाजी आए श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उनकी यात्रा और यहां उपलब्ध व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली।

इस दौरान डॉ. प्रेम कुमार ने स्वयं सेवा कार्य में भाग लेते हुए श्रद्धालुओं के बीच फल और चाय का वितरण किया। उन्होंने देश के विभिन्न हिस्सों से गयाजी पहुंचे तीर्थयात्रियों से बातचीत भी की।

‘श्रद्धालुओं की सेवा करना सौभाग्य की बात’

डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि पितृपक्ष के दौरान गयाजी आने वाले देश-विदेश के श्रद्धालुओं की सेवा करना सौभाग्य की बात है। पिंडदान और तर्पण के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा उनकी यात्रा को सुगम बनाने के लिए सभी को सेवा भाव के साथ मिलकर कार्य करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि गयाजी की धार्मिक और आध्यात्मिक पहचान पूरी दुनिया में है। पितृपक्ष के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने पूर्वजों के निमित्त कर्मकांड करने यहां पहुंचते हैं।

सेवा शिविर में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था

विष्णुपद धाम में संचालित निःशुल्क सेवा शिविर में तीर्थयात्रियों के लिए सेवा और सत्कार की व्यवस्था की गई है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

डॉ. प्रेम कुमार ने सेवा शिविर की गतिविधियों की जानकारी लेने के साथ श्रद्धालुओं की सुखद, सुगम एवं मंगलमय यात्रा की कामना की।

Nitish Kumar
Author
Nitish Kumar
Share :