मानसी के रेलवे मैदान में फुटबॉल का रोमांच, एक गोल से सहरसा न

Khagaria

मानसी के रेलवे मैदान में फुटबॉल का रोमांच,

Oct 6, 2026
0 Likes
0
undefined minute read
Speak Loud
 0
14px16px18px20px22px24px
Save
Likes

मानसी रेलवे मैदान में हुआ एक दिवसीय मुकाबला, मैराथन के 60 प्रतिभागियों को भी मेडल और प्रमाणपत्र देकर किया सम्मानित

मानसी। मानसी रेलवे मैदान में महिला फुटबॉल हीरोज क्लब, मानसी के तत्वावधान में एक दिवसीय महिला फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। सहरसा और मानसी की टीमों के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में सहरसा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक गोल से जीत दर्ज कर विजेता कप अपने नाम किया।

मैच का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी मानसी, अंचलाधिकारी मानसी एवं कार्यपालक पदाधिकारी सह दंडाधिकारी, नगर पंचायत मानसी ने संयुक्त रूप से किया। मुकाबले में मुख्य निर्णायक की भूमिका कैलाश पंडित ने निभाई, जबकि राजीव राज और मोहम्मद आजाद सहायक निर्णायक रहे।

विजेता को ₹1,000 और उपविजेता को ₹500 का पुरस्कार

प्रतियोगिता में विजेता सहरसा टीम को कप के साथ ₹1,000 का नगद पुरस्कार दिया गया। वहीं उपविजेता मानसी टीम को कप, मेडल और ₹500 का नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

दोनों टीमों के खिलाड़ियों को बिहार की आन-बान-शान के प्रतीक के रूप में गमछा देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का भी अंगवस्त्र देकर सम्मान किया गया।

मैराथन के 60 प्रतिभागियों को मिला सम्मान

इस अवसर पर 2 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर आयोजित अंतरजिला स्तरीय बालक मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सभी 60 प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया।

प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र और मेडल प्रदान किए गए। मैराथन में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र व मेडल के साथ अंगवस्त्र देकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

खिलाड़ियों के उत्साह ने आयोजन को बनाया यादगार

कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला फुटबॉल हीरोज क्लब के सचिव शंकर सिंह, कोषाध्यक्ष अमीर पासवान, उपाध्यक्ष राजाराम सिंह, उप सचिव संतोष चंद्रवंशी, माता दुर्गा नव युवा क्लब पूर्वी ठाठा के सचिव ललित कुमार मिश्रा, वार्ड पार्षद रंजीत कुमार और भाजपा नेता कुमोद कुमार सहित अन्य लोगों का योगदान रहा। कार्यक्रम में अंचल अमीन अजय कुमार भी मौजूद रहे।

मैदान पर खिलाड़ियों के उत्साह और स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी ने आयोजन को यादगार बना दिया।

Samsher Bahadur
Author
Samsher Bahadur
Share :