गोगरी: दिव्यांगजन कल्याण समिति की बैठक में उठी योजनाओं की मांग

Khagaria

खगड़िया: गोगरी में दिव्यांगजन कल्याण समिति की बैठक, सरकारी योजनाओं से जोड़ने और स्वरोजगार पर जोर

Sep 27, 2026
0 Likes
1
undefined minute read
Speak Loud
 0
14px16px18px20px22px24px
Save
Likes

खगड़िया: गोगरी में दिव्यांगजन कल्याण समिति की बैठक, सरकारी योजनाओं से जोड़ने और स्वरोजगार पर जोर

गोगरी/खगड़िया। दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने, उनकी समस्याओं के समाधान और संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से दिव्यांगजन कल्याण समिति की महत्वपूर्ण बैठक गोगरी के रजिस्ट्री मोड़ स्थित दुर्गा स्थान परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के जिला अध्यक्ष पवन कुमार पासवान ने की, जबकि मंच संचालन जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा ने किया।

बैठक में दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले दिव्यांगजनों तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने, उन्हें संगठन से जोड़ने, स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने और बैटरी चलित ट्राई साइकिल की गुणवत्ता से जुड़ी शिकायतों को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने पर चर्चा की गई।

सुदूर क्षेत्रों के दिव्यांगजनों तक पहुंचें पदाधिकारी

जिला अध्यक्ष पवन कुमार पासवान ने संगठन को और मजबूत बनाने पर जोर देते हुए कहा कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले कई दिव्यांगजनों तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी नहीं पहुंच पाती है।

उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से ऐसे लोगों से संपर्क करने और उन्हें पात्रता के अनुसार सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में संगठन को सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

समस्याओं से जूझ रहे दिव्यांगजनों को सामने लाने की अपील

बैठक में उन दिव्यांगजनों की पहचान करने पर भी जोर दिया गया, जो विभिन्न समस्याओं का सामना कर रहे हैं लेकिन उनकी बात संबंधित अधिकारियों तक नहीं पहुंच पा रही है।

पवन कुमार पासवान ने कार्यकर्ताओं से ऐसे लोगों की समस्याओं की जानकारी संगठन तक पहुंचाने को कहा, ताकि संबंधित विभाग और अधिकारियों के समक्ष उन्हें उठाकर समाधान का प्रयास किया जा सके।

बैटरी चलित ट्राई साइकिल की गुणवत्ता पर उठे सवाल

बैठक के दौरान बैटरी चलित ट्राई साइकिल की गुणवत्ता को लेकर मिल रही शिकायतों पर भी चर्चा हुई। समिति पदाधिकारियों ने इस पर चिंता जताई।

जिला अध्यक्ष ने कहा कि ट्राई साइकिल की गुणवत्ता से संबंधित शिकायतों को लिखित रूप से संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा और आवश्यक सुधार की मांग की जाएगी।

स्वरोजगार अपनाकर आत्मनिर्भर बनने पर जोर

बैठक में दिव्यांगजनों के आर्थिक सशक्तिकरण पर भी चर्चा की गई। संगठन ने स्वरोजगार की दिशा में काम कर रहे दिव्यांगजनों का उत्साह बढ़ाने और अन्य लोगों को भी अपनी क्षमता के अनुसार छोटे व्यवसाय एवं रोजगार से जुड़ने के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया।

पदाधिकारियों का कहना था कि सरकारी योजनाओं की जानकारी और उचित मार्गदर्शन उपलब्ध होने से दिव्यांगजनों को स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने में मदद मिल सकती है।

बैठक में ये रहे मौजूद

बैठक में रणवीर कुमार, सुजीत कुमार, बृजेश कुमार, चंदन कुमार, राहुल कुमार, सुरेश मंडल, रंजीत कुमार, प्रीतम कुमार, संजय तांती, लोहा सिंह और अच्छे लाल समेत संगठन के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Samsher Bahadur
Author
Samsher Bahadur
Share :