खगड़िया की स्वास्थ्य सेवा को मिली नई रफ्तार, दो नई एम्बुलेंस रवाना

Khagaria

खगड़िया की स्वास्थ्य सेवा को मिली नई रफ्तार, दो नई एम्बुलेंस रवाना

Sep 27, 2026
0 Likes
1
undefined minute read
Speak Loud
 0
14px16px18px20px22px24px
Save
Likes

खगड़िया, 27 सितंबर: जिले की आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए रविवार को दो नई बीएलएसए (BLSA) एम्बुलेंस का परिचालन शुरू किया गया। उप विकास आयुक्त श्रीमती श्रेयाश्री एवं सिविल सर्जन डॉ. रामेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर इन एम्बुलेंसों को संबंधित स्वास्थ्य संस्थानों के लिए रवाना किया।

सेवाओं का विस्तार

राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार द्वारा जेनप्लस प्राइवेट लिमिटेड, मुंबई के माध्यम से उपलब्ध कराई गई ये एम्बुलेंस अब सदर अस्पताल, खगड़िया और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बेलदौर में अपनी सेवाएं देंगी। नई एम्बुलेंस के जुड़ने से गंभीर एवं आकस्मिक मरीजों, गर्भवती महिलाओं, नवजात एवं बीमार बच्चों तथा दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को समय पर स्वास्थ्य संस्थानों तक पहुँचाने में काफी सुविधा होगी। इसका विशेष लाभ जिले के ग्रामीण एवं दूरवर्ती क्षेत्रों के निवासियों को मिलेगा।

जिले में एम्बुलेंस की संख्या 30

इस नई खेप के बाद खगड़िया जिले में संचालित एम्बुलेंसों की कुल संख्या 28 से बढ़कर 30 हो गई है। इससे आपातकालीन कॉल पर मरीजों तक एम्बुलेंस की पहुंच अधिक त्वरित होगी और जिले की रेफरल व्यवस्था भी पहले से अधिक मजबूत बनेगी।

प्रमुख स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थिति

  • सदर अस्पताल, खगड़िया: यहां पूर्व से दो एएलएसए (ALSA), पांच बीएलएसए और एक शव वाहन सहित कुल आठ वाहन संचालित थे। नई बीएलएसए मिलने के बाद यहां बीएलएसए की संख्या छह और कुल वाहनों की संख्या नौ हो गई है। जिला स्तरीय रेफरल अस्पताल होने के कारण, यह नई एम्बुलेंस गंभीर मरीजों को उच्च चिकित्सा संस्थानों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
  • पीएचसी बेलदौर: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बेलदौर में पहले से दो बीएलएसए और एक एएलएसए सहित कुल तीन एम्बुलेंस कार्यरत थीं। नई बीएलएसए के आने से यहां बीएलएसए की संख्या बढ़कर तीन और कुल एम्बुलेंस की संख्या चार हो गई है, जिससे प्रखंड के सुदूरवर्ती इलाकों में आपातकालीन सेवा की उपलब्धता सुनिश्चित होगी।

कार्यक्रम में उपस्थिति

इस अवसर पर जिला लेखा प्रबंधक श्री रंजीत कुमार, एम्बुलेंस एजेंसी के एसीओ श्री चंद्र प्रकाश चीकू, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. राजेश चौधरी तथा जिला स्वास्थ्य समिति के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Samsher Bahadur
Author
Samsher Bahadur
Share :