Sheikhpura

चेवाड़ा से संढा जा रहे बाइक सवार तीन लोग हादसे के शिकार, बच्चे समेत तीन घायल

Nov 3, 2026
0 Likes
0
undefined minute read
Speak Loud
 0
14px16px18px20px22px24px
Save
Likes

चेवाड़ा से संढा जा रहे बाइक सवार तीन लोग हादसे के शिकार, बच्चे समेत तीन घायल

गौरतलब है कि चेवाड़ा-सिकंदरा मुख्य मार्ग पर जगदंबा पेट्रोल पंप के समीप सोमवार की शाम सड़क दुर्घटना में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। बताया जाता है कि बाइक अनियंत्रित होकर एक कार से टकरा गई। हादसे में एक सात वर्षीय बच्चे समेत तीन लोगों को चोटें आई हैं। घटना सोमवार की शाम करीब 6 बजे की बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, तीनों लोग बाइक पर सवार होकर चेवाड़ा से संढा, जिला लखीसराय की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सिकंदरा रोड स्थित जगदंबा पेट्रोल पंप के सर्विस पथ के समीप अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और कार से जा टकराई। टक्कर के बाद बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गए।

घायलों की पहचान संढा, लखीसराय निवासी काजल कुमारी (26 वर्ष), प्रवीण कुमार (7 वर्ष), पिता प्रह्लाद कुमार तथा अंकित कुमार (22 वर्ष), पिता सत्यनारायण महतो के रूप में हुई है।दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। स्थानीय लोगों ने घायलों की मदद की। अचानक हुई इस घटना से कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। एक ही बाइक पर तीन लोगों के सवार होने और उसके अनियंत्रित होकर कार से टकराने की घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही।

Sunil Kumar
Author
Sunil Kumar
Share :